रुद्रपुर के श्रेयांश और काशीपुर की अद्विका बने चेस चौंपियन

Spread the love

हल्द्वानी। नौवीं लिटिल मास्टर चेस चौंपियनशिप रुद्रपुर के श्रेयांश साहू और काशीपुर की अद्विका साहू ने जीत ली है। रविवार को विकास होटल डोलमार में चौंपियनशिप का आयोजन किया गया। उद्घाटन एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह ने किया। बालक वर्ग में हल्द्वानी के हर्षदीप सिंह दूसरे, रुद्रपुर के भव्य अरोरा तीसरे, हल्द्वानी के दर्शिल चौथे, अरनव सिंह पांचवें, दिव्यांश मटियाली छठवें और हरनीत सिंह सातवें स्थान पर रहे। शुभम पुरोहित, कनव गुप्ता, प्रखर सक्सेना ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में रुद्रपुर की इशिका बंगा दूसरे, सौम्या मेहरा तीसरे, नैनीताल की रिबिया जोशी चौथे व हल्द्वानी की प्रियंका पांडे पांचवें स्थान पर रहीं। ड़ चंद्रशेखर पांडे ने विजेताओं को पुरस्त किया। प्रतियोगिता में नीरज शाह, मोहम्मद जुबेर, विकास पांडे, कमल नेगी, बिट्टू, वसीम राजू ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *