श्रेयस अय्यर ने जड़ा टी-20 करियर का तीसरा शतक

Spread the love

नईदिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की बड़ी नीलामी से 1 दिन पहले श्रेयस अय्यर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए गोवा के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया है।उन्होंने 47 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। अय्यर मुंबई की टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं। इस मुकाबले में पृथ्वी शॉ भी खेल रहे हैं जो 33 रन बनाकर आउट हुए।श्रेयस के टी-20 करियर का यह तीसरा शतक है।
मुंबई को पहला झटका 9 रन पर लगा था। अय्यर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने 57 गेंदों का सामना किया और 130 रन बनाकर नाबाद रहे।उनके बल्ले से 11 चौके और 10 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 228.07 की रही।अय्यर ने पृथ्वी के साथ मिलकर सिर्फ 29 गेंदों में 57 रन की साझेदारी निभाई। अजिंक्य रहाणे के साथ अय्यर ने 31 गेंदों में 58 रन और शम्स मुलानी के साथ 50 गेंदों में 114 रन जोड़े।
अय्यर ने 215 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इसकी 209 पारियों में लगभग 33 की औसत से 5,759 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 3 शतक के अलावा 36 अर्धशतक निकले हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 131 से ज्यादा की रही है।अय्यर ने भारतीय टीम के लिए 51 मुकाबले खेले हैं और 47 पारियों में 30.66 की औसत और 136.12 की स्ट्राइक रेट से 1,104 रन बनाए हैं।उन्होंने 8 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 74* रन रहा है।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *