मूर्ति विसर्जन के साथ श्री गणेश महोत्सव का समापन

Spread the love

नई टिहरी। तीर्थनगरी देवप्रयाग में आयोजित तीन दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का संगम स्थल पर समापन हुआ। इस मौके पर श्रद्घालुओं ने भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का गंगा में विसर्जन किया। श्रीरघुनाथ गंगा सेवा समिति की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव के समापन से पूर्व श्रद्घालु महिलाओं युवाओ ने जमकर रंग गुलाल उड़ाते हुए तीर्थ क्षेत्र की परिक्रमा करते 5 किमी डोली पद यात्रा निकाली। तीन दिवसीय गणेश महोत्सव में नगर स्थित सभी कीर्तन मंडलियों और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओ ने गणेश जी को समर्पित मनमोहक भजन और नृत्य भी प्रस्तुत किये। पावन अलकनन्दा भागीरथी संगम स्थल पर प्रतिमा विसर्जन से पूर्व मन्त्रोच्चारण से भगवान गणेश व मां गंगा का पूजन कर आरती उतारी गयी। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अभिषेक पंचपुरी, उत्तम भट्ट, लक्की भट्ट, गगन कोटियाल, सुभाष मिश्रा शकर पांडे, सुरेश मिश्रा, अत्रेश ध्यानी, सिद्घि भट्ट, बीना ध्यानी, रीना बिष्ट, सुबोधनी जोशी, शिल्पी मोतिवाल, गिन्नी रिमावाल,आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *