श्री सिद्धबली वार्षिक अनुष्ठान तीन दिसंबर से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। श्री सिद्धबली बाबा मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिक अनुष्ठान 3 दिसम्बर से आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर समिति ने विभिन्न समितियों का गठन कर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
गुरूवार को नजीबाबाद रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी ने कहा कि तीन दिसंबर से सिद्धबली वार्षिक अनुष्ठान प्रारंभ किया जायेगा, इस दौरान कोविड गाइडलाइंस का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बैठक में मेले के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से उद्योगपति अनिल कंसल को मेला संयोजक, जीत सिंह पटवाल को मेला समिति अध्यक्ष, विवेक अग्रवाल को महामंत्री एवं शिवप्रसाद अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा वित्त समिति, शोभा यात्रा समिति, व्यवस्था समिति, यज्ञ समिति, मंच संचालन समिति, प्रचार समिति और प्रशासनिक समन्वय समितियों का भी गठन कर अध्यक्ष मनोनीत किए गए। इस मौके पर लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, शिवप्रसाद पोखरियाल, हरीश घिल्डियाल, ऋषभ रावत, संदीप चौधरी, रामप्रकाश शर्मा, राजीव गोयल, चन्द्र मोहन रावत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *