श्री सिद्धबली अनुष्ठान आज, तैयारियां पूरी

Spread the love

शुक्रवार सुबह पांच बजे पिंडी महाभिषेक से शुरू होगा अनुष्ठान
शाम के समय मंदिर से नगर तक निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा
जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार। गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में स्थित श्री सिद्धबली बाबामंदिर में होने वाले तीन दिवसीय अनुष्ठान महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है तो सड़कों से लेकर मंदिर के आसपास लाइटों की उचित व्यवस्था की गई है। शुक्रवार सुबह पांच बजे पिंडी महाभिषेक से महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। शाम को मंदिर से नगर तक शोभायात्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।
सिद्धपीठ श्री सिद्धबली बाबा का वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े धूमधाम के साथ मानाया जाएगा। अनुष्ठान के पहले दिन शुक्रवार को प्रात: पांच बजे पिंडी महाभिषेक, सात बजे मंदिर परिक्रमा, एकादश कुंडीय यज्ञ, आठ बजे सिद्धों का डांडा व शाम तीन बजे शोभा यात्रा का शुभारंभ होगा, जबकि, चार दिसंबर को सुबह पांच बजे पिंडी महाभिषेक, सुबह सात बजे एकादश कुंडीय यज्ञ व दोपहर एक बजे गढ़वाली भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के अंतिम दिन पांच दिसंबर को सुबह पांच बजे पिंडी महाभिषेक, सात बजे एकादश कुंडीय यज्ञ, दस बजे गढ़वाली जागर, 12 बजे सवामन रोट प्रसाद व एक बर्जे ंहदी भजन संध्या होगी।
बॉक्स समाचार
यह कालाकार देंगे प्रस्तुति
श्री सिद्धबली वार्षिक अनुष्ठान के तहत चार व पांच दिसंबर को भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। चार दिसंबर को गढ़वाली पाश्र्व गायक अमित सागर व अनुराधा निराला अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। जबकि, पांच दिसंबर को विख्यात पाश्र्व गायक रवि जैन अपनी मधुर आवाज की प्रस्तुति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *