श्रीदेव सुमन के कुलपति ने किया जोशीमठ महाविद्यालय का निरीक्षण

Spread the love

नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति ड़ पीपी ध्यानी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ का निरीक्षण किया गया। कुलपति ने परीक्षा से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया, और महाविद्यालय प्रबंधक को सभी व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिये। विवि कुलपति ने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों के साथ शिक्षा के उन्नयन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में विस्तृत पूर्वक चर्चा की। महाविद्यालय प्राचार्य और शिक्षकों ने कुलपति के समक्ष महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं को रखा। कुलपति ने सभी समस्याओं के निस्तारण करने को कहा। इस संबंध में विवि कुलपति ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नोडल अधिकारी प्रो़ दिनेश चंद्र गोस्वामी से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के जल्द निस्तारण को कहा। महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि एक वर्ष पूर्व महाविद्यालय की ओर से कम्प्यूटर साइंस डिप्लोमा के लिये आवेदन किया था,लेकिन अभी तक निरीक्षण समिति का गठन नहीं हो पाया है। कुलपति ने तत्काल कार्रवाई करते हुए श्रीदेव सुमन विवि कर्मचारियों से वार्ता कर तत्काल प्रभाव से निरीक्षण समिति गठित करने के निर्देश दिए गए। कुलपति ने कहा कि महाविद्यालय स्तर की कोई भी समस्या हो तो तत्काल प्रभाव से उन्हें अवगत करवाया जाए,ताकि समय पर समस्याओं का समधान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *