श्रीमद भागवत कथा 25 जुलाई से

Spread the love

रुद्रप्रयाग : वर्ष 2013 की आपदा में केदारनाथ धाम में मृत यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए बदरी-केदार मंदिर समिति एवं केदारसभा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कर रही है। 25 जुलाई से 1 अगस्त तक होने वाली कथा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि केदारनाथ धाम वर्ष 2013 की आपदा में मृत सभी लोगों की आत्मा की शांति के लिए 25 जुलाई से 1 अगस्त तक श्रीमद् भावगत कथा होगी। इस आयोजन में जो भी यात्री पहुंचेंगे उनकी समस्त व्यवस्थाएं केदार सभा और बीकेटीसी द्वारा की जाएंगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *