कलश यात्रा के साथ देवभूमि ब्राह्मण समिति की श्रीमदभागवत कथा का आगाज

Spread the love

 

देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा विश्व कल्याण की भावना से आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमदभागवत कथा की शुरूआत भव्य कलश यात्रा से हुई। 251 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा के रुप में शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची।
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के सातवें वार्षिक उत्सव का आगाज शिवाजी धर्मशाला में कलश यात्रा से किया गया। पहले दिन के यजमान एमसी शर्मा के परिवार द्वारा मूल पूजा पंडित गोकर्ण शास्त्री, पंडित शुभम भारद्वाज ने करवाई। शोभायात्रा में सैकड़ों महिला व भक्त समूह 108 धर्म ध्वजा लेकर घोड़ा बग्गी, बैंड बाजे के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर मातावाला बाग, पटेलनगर, लालपुल, आदर्श मंदिर, विजय रतूड़ी मार्ग होते हुए गुरु रोड स्थित राज पैलेस कथा स्थल पहुंची। दोपहर में कथा के प्रथम दिवस यजमानों ने वृंदावन के आए कथा व्यास आचार्य शाश्वत भार्गव महाराज व आचार्यों का तिलक किया। शास्वत भार्गव ने भागवत कथा महात्म्य से कथा आरंभ की। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि कथा स्थल पर श्री राम जन्मोत्सव प्रसंग पर 496 घी के दीपक प्रज्वलित कर दीप उत्सव भी मनाया जाएगा। कथा के चौथे दिन ष्ण जन्म पर बालष्ण बनकर आने वाले बच्चों को उपहार दिए जाएंगे। इसके अलावा कथा आयोजन स्थल पर रचनात्मक कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए मेहंदी लगाने की व्यवस्था भी रहेगी। कथा में आने वालों से नित्य कुछ प्रश्न पूटे जाएंगे। सही जवाब देने वालों को चांदी के सिक्के, फूड कूपन, कम्बल उपहार दिए जाएंगे। कथा में शैल शिखर सामाजिक संस्था, देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति, श्री नर्वदेश्वर महादेव सेवा समिति, श्री आदर्श मंदिर देहरादून, द्वारका माई संगठन संजय कलोनी व श्री हरि कथा आयोजन समिति का सहयोग रहेगा। मौके पर सुभाष चंद्र सतपति, लालचंद शर्मा, रुचि शर्मा, सुशीला शर्मा, पद्मा रतूड़ी, रजत शर्मा, जय कुमार भारद्वाज, विद्या भारद्वाज, रचना शर्मा, अमिता शर्मा, आशीष कौशिक, अभिषेक भारद्वाज, वासु वशिष्ठ, अर्पित शर्मा, अनुराग गौड़, अंजली शर्मा, प्रिया पांडे, डिम्पल शर्मा, शालिनी गौड़, श्वेता शर्मा, लक्ष्मी कौल, देवाशीष गौड़, राज गीता शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *