शोभा यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। श्री गीता भवन गोविंद नगर में श्रीमद भागवत कथा शोभा यात्रा के साथ शुरू हो गई है। शोभा यात्रा में 21 महिलाएं कलश लेकर चल रही थी।
सोमवार से श्रीमद भागवत कथा शुरू हो गई है। शोभा यात्रा में श्रीमद भागवत ग्रंथ सिर पर रखकर कथा आयोजक गोयल परिवार चल रहा था। वृंदावन से आये कथा वाचक राम मुदगल शास्त्री रथ पर विराजमान थे। हरिद्वार से आये इस्कॉन के डिवोटियों द्वारा हरे कृष्णा का कीर्तन किया गया, जिसमें झूमकर भक्तों ने बहुत आनंद लिया। कथा वाचक राम मुदगल शास्त्री ने श्रीमद भागवत का अर्थ बताते हुए कहा कि “भ” याने भक्ति “ग” ज्ञान “व” वैराग्य “त” त्याग होता है। उसी का नाम भागवत है जिसमें भक्तों के चरित्र छुपे हो उसे भागवत कहते है। उन्होंने कहा कि नदियों में जैसे गंगा श्रेष्ठ है उसी तरह से देवताओं में श्री कृष्ण श्रेष्ठ है। इसी प्रकार पुराणों में श्रीमद भागवत श्रेष्ठ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *