श्रुति ने नेट, जेआरएफ परीक्षा पास की

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर की श्रुति रतूड़ी ने संगीत विषय में पहले ही प्रयास में नेट, जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिस पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है। श्रुति ने इंटर कान्वेंट स्कूल श्रीनगर से व बीए वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान तथा एमए दिल्ली विवि से 2023 में किया। उन्होंने बताया कि नेट, जेआरएफ में पहले ही प्रयास में स्वाध्याय से उन्हें सफलता मिली है। श्रुति के पिता वीरेंद्र रतूड़ी उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक व माता पूनम रतूड़ी अध्यापिका हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *