श्रुतलेखन प्रतियोगिता में सोनिका रही प्रथम

Spread the love

आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित की गई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली। राज्य स्तरीय ऑनलाइन श्रुतलेखन प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली की छात्रा सोनिका नैथानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में राज्य के दस से अधिक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम अवध भास्कर ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज सतपुली के छात्र -छात्राओं ने राज्य स्तर पर विभिन्न विषयों की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। जिसमें सोनिका नैथानी ने श्रुतलेखन में प्रथम स्थान व जितेंद्र ने प्रोजेक्ट कार्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। बताया कि राज्य स्तर पर प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। कहा कि विद्यार्थियों ने अव्वल स्थान प्राप्त कर नयारघाटी सतपुली सहित पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य राम अवध भास्कर ने कहा कि इन सभी कार्यों के लिए शिक्षक प्रताप सिंह का अथक प्रयास रहा है। जिन्होंने दीपावली अवकाश में सभी गतिविधियों में बच्चों की तैयारियों को करवाया है। शिक्षक प्रताप सिंह समय-समय पर प्रत्येक वर्ष विभाग द्वारा व शासन द्वारा निर्धारित की गई पाठ्य-सहगामी गतिविधियों में बच्चों की हिस्सेदारी करवाते रहते हैं। इसके साथ ही जन -जागरुकता कार्यक्रम, सामाजिक कार्यों तथा पर्यावरण संरक्षण, लोक संस्कृति का संरक्षण व जल संरक्षण के क्षेत्र में भी बच्चों को साथ लेकर कार्य करते रहते हैं। विद्यालय विकास तथा छात्र – छात्राओं के विकास से सम्बन्धित कोई कार्य ऐसा नहीं है जो इनसे अछूता हो। प्रताप सिंह ने विद्यालय व समाज के लिए अनेक सराहनीय कार्य किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *