साउथ एशियन बडीबिल्डिंग चौंपियनशिप में रजत पदक विजेता शुभम महरा को पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने किया सम्मानित

Spread the love

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के द्वारा अपने कैम्प कार्यालय में 13वीं साउथ एशियन बडीबिल्डिंग चौंपियनशिप में रजत पदक विजेता शुभम महरा का स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। विदित हो कि अल्मोड़ा निवासी शुभम महरा ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए मालदीव में हो रही साउथ एशिया बडीबिल्डिंग चौंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत कर देश और अल्मोड़ा नगर का नाम रोशन किया है। पूर्व दर्जामंत्री ने कहा कि शुभम ने पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है और अल्मोड़ा का नाम ऊंचा हुआ है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि नशे से दूर रहें और खेलों की ओर बढें तथा स्वस्थ रहें। शुभम महरा ने पदक जीतकर उदाहरण पेश किया है। शुभम मेहरा ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़कर खेलों में हाथ आजमाना चाहिए। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ना चाहिए। बडीबिल्डिंग के बारे में उन्होंने कहा कि यह एक लंबा सफर है जिसमें वक्त लगता है। दवाई, सप्लीमेंट से बडी नहीं बनती उसके लिए आपका आहार अच्छा होना चाहिए और काफी मेहनत करनी पड़ती है। गौरतलब हो कि पूर्वी पोखरखाली अल्मोड़ा निवासी शुभम महरा ने दो बार मिस्टर अल्मोड़ा, दो बार मिस्टर कुमाऊं यूनिवर्सिटी, एक बार मिस्टर यूपी रहे चुके हैं और नर्थ जोन चौम्पियनशिप में ब्रांज मेडल जीत चुके हैं। इसके अतिरिक्त शुभम ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है और एशियन बडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर, पदक जीतकर उन्होंने फतेह हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। शुभम मेहरा स्थानीय रघुनाथ सिटी माल में प्योर फिटनेस स्टूडियो नाम से जिम का संचालन भी करते हैं।
इस अवसर पर ड उमाशंकर, हर्षपाल मिश्रा, राजीव कर्नाटक, देवेन्द्र कर्नाटक, दीपांशु पाण्डे, रोहित शैली, दीपक पोखरिया, उमेश रैक्वाल, भूपेन्द्र सिंह, अमर बोरा, गौरव काण्डपाल, गौरव अवस्थी, श्रीमती जया टम्टा, प्रकाश मेहता, सुन्दर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *