शूरवीर सिंह को मिलेगा अंबेडकर नेशनल फेलाशिप अवार्ड

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट के सदस्य शूरबीर सिंह खेतवाल को डॉ.अंबेडकर नेशनल फेलाशिप अवार्ड-2021 से नवाजा जाएगा। भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से समाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए उन्हें यह अवार्ड दिया जाएगा।
शुक्रवार को आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट के कार्यालय पदमपुर सुखरौ में बैठक का आयोजन किया गया। सत्यप्रकाश थपलियाल ने कहा कि शूरवीर खेतवाल सामाजिक सरोकारों से जुडकर दीन-दुखियों की सेवा कर रहे हैं। कहा कि वह ट्रस्ट के साथ-साथ आर्य समाज धु्रवपुर, शैलशिल्पी विकास संगठन, पूर्व सैनिक सेवा परिषद जैसे अनेक सामाजिक संगठनों से जुडे हुए हैं। साथ ही सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। वयोवृद्ध साहित्यकार चक्रधर शर्मा ने कहा कि शूरवीर सिंह खेतवाल फौज से सेवानिवृत्त होकर सामाजिक संगठनों से जुड़ गए थे। कहा कि पूर्व में उन्हें दयालमुनि स्मृति सम्मान, गिरधारीलाल आर्य जनसरोकर व अन्य सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। भारतीय दलित साहित्य अकादमी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लाल आर्य ने कहा कि यह सम्मान अकादमी के 37वें राष्ट्रीय अधिवेशन में बुराड़ी दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.एसपी सुमनाक्षर द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर संदीप आर्य, वीर सिंह, बच्चन सिंह, सत्यप्रकाश थपलियाल, चक्रधर शर्मा कमलेश, शूरवीर खेतवाल, सुरेदं्र लाल आर्य, महेंद्र कुमार अग्रवाल, पे्रम लाल खंतवाल, संदीप आर्य, राम सिंह सैनी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *