लोनी में निर्माणाधीन फैक्ट्री की शटरिंग गिरी, 2 मजदूरों की मौतय आठ सुरक्षित निकाले

Spread the love

गाजियाबाद , एजेंसी। लोनी कोतवाली क्षेत्र के रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब तीन बजे निर्माणाधीन फैक्ट्री की शटरिंग अचानक भरभरा कर गिर गई। उसके नीचे करीब आठ कामगार दब गए। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण रवि कुमार के अनुसार, दो कामगारों की मौत हो गई है। मलबा हटाकर आठ घायल कामगारों को निकाला जा चुका है। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मदल पाल शर्मा रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र में चार सौ गज के प्लाट में फैक्ट्री का निर्माण करा रहे हैं। रविवार को 20 फीट पर लेंटर डालने के लिए कामगार शटरिंग लगा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे शटरिंग अचानक गिर गई। करीब 12 कामगार उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार मच गई।
सूचना स्थानीय पुलिस, अग्निशमनकर्मी, नगर पालिका परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तीन जेसीबी के मदद से मलबा हटाना शुरू किया। करीब एक घंटे में पांच घायल कामगारों को बाहर निकाला। उनकी पहचान बलराम नगर के सन्नी, बलकेश, सुनील, शमीम व राजेश के रूप में हुई।
सूचना पर पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण रवि कुमार सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे गए। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची है। शटरिंग को कटर से काटा जा रहा है। डाग स्क्वाड की भी मदद ली जा रही है। अधिकारियों की निगरानी में बचाव कार्य चल रहा है।
हादसे के बाद से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर भारी भीड़ जुटी है। उन्हें संभालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि स्थानीय लोग मदद भी कर रहे हैं। इस मामले में अब तक किसी भी अधिकारी का कोई बयान नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *