श्याम स्मृति वन हुआ रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

-पेड़-पौधों पर रक्षासूत्र बांध लिया सुरक्षा का संकल्प
उत्तरकाशी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर श्याम स्मृति वन उत्तरकाशी में रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रक्षा सूत्र आंदोलन के प्रेणता सुरेश भाई की मौजूदगी में उपस्थित सभी लोगों ने श्याम स्मृति वन में लगाए गए पेड़- पौघों पर रक्षासूत्र बांधा और उनके सुरक्षा का संकल्प लिया। रविवार को श्याम स्मृति वन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ हिमालय पर्यावरण शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष एवं रक्षासूत्र कार्यक्रम के प्रेणता सुरेश भाई ने किया। इस मौके पर पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल एवं हिमालय प्लांट बैंक के सदस्यों ने उनका शॉल व पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया और रक्षासूत्र पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर सुरेश भाई ने कहा कि प्रताप पोखरियाल द्वारा भूस्खलन क्षेत्र वरुणावत तलहटी पर बने श्याम स्मृति वन में काफी जैव विविधता है जिसमें विभिन्न प्रजातियों के असंख्य छोटे-बड़े पेड़-पौधे है जो शुद्ध वायु का संचार करने के साथ हिमालय से प्रकृति संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। जिनकी सुरक्षा करना नगर के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वहीं प्रताप पोखरियाल ने कहा कि इन वृक्षों पर रक्षा सूत्र बांधकर यह शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं कि यह हमारे लिए बहुत ही बहुमूल्य हैं। इसलिए हम भाई बंधुओं की तरह इनकी रक्षा के लिए संकल्पित हैं। इस अवसर पर सुभाष चन्द्र नौटियाल, रमा डोभाल, डॉ. प्रेम पोखरियाल, डॉ. तिलकराम प्रजापति, लोकेन्द्र परमार, डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल, अनिल बेसारी, कीर्ति इंटर कालेज उत्तरकाशी के एनसीसी कैडेट करन, शुभम, सिद्धार्थ, तथा कनिष्क परमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *