अतिसंवेदनशील पोलिंग स्टेशन एसआई संभालेंगे

Spread the love

विकासनगर। नगर निकाय चुनाव के लिए आज गुरुवार को मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों में पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की सुरक्षा एसआई के हाथ में रहेगी। जबकि संवदेनशील मतदान केंद्र की जिम्मेदारी हेड कॉस्टेबल को दी गई है। विकासनगर में ग्यारह वार्डों के लिए ग्यारह मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जबकि सेलाकुई में नौ वार्डों के लिए नौ मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सेलाकुई में चार मतदान केंद्रों को संवेदनशील और पांच को अतिसंवेदनशील घोषित किया है। जबकि हरबर्टपुर में नौ मतदान केंद्रों में से तीन को संवेदनशील और तीन को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। जबकि विकासनगर में नौ मतदान केंद्रों में से तीन मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील और चार को संवेदनशील घोषित किया है। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र में एक एसआई और दो कांस्टेबल तैनात होंगे। जबकि संवेदनशील में हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए हैं। सामान्य मतदान केंद्रों में कांस्टेबल और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी भी समय-समय पर सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि कुछ गड़बड़ी होने पर अतिरिक्त फोर्स बुलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *