सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान किया जाएगा तेज

Spread the love

रुद्रपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक जांच कर उपचार करने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ करते हुए अभियान को तेजी से चलाए जाने की अपेक्षा की थी। उनके संबोधन को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ड़ मनोज कुमार शर्मा, प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय ड़ आरके सिन्हा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों ने सांसद व विधायक प्रतिनिधि की मौजूद्गी में सुना था। पीएम के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मैदान में उतरने के लिए तैयार हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सिकल सेल एनीमिया रोग से मुक्त कराने के लिए चिकित्सकों व स्टाफ को अधिक से अधिक जांच करने व उनका उपचार करने का आदेश जारी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *