जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : महादेव क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित वेटरन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला सिद्धबली की टीम के नाम रहा। इस दौरान प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
आयोजित फाइनल मुकाबले का शुभारंभ राकेश खंडूडी, जितेंद्र सिंह रावत व अभिमन्यु रावत ने किया। उन्होंने युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने की सीख दी। इसके उपरांत फाइनल मुकाबला सत्ती चौड़ सुपर किंस व सिद्धबली टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सत्तीचौड़ ने 21 ओवर में पांच विकेट खोते हुए 148 रन बनाए। जिसमें अनिल शर्मा ने सबसे अधिक 70 रनों का योगदान किया। जवाब में सिद्धबली की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट गवाते हुए प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रतियोगिता में विवेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर पतंजलि राज्य कार्यकारिणी अध्यक्ष शोभा रावत, लक्ष्मी रावत, अमित नेगी, रोहित बत्ता, जितेंद्र सिंह रावत, प्रेम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।