सिद्धार्थ बने अध्यक्ष, कुलदीप चौधरी सचिव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उत्तरांचल बैंक आफ इंपलाइज यूनियन की पौड़ी, चमोली व रुद्रप्रयाग इकाइयों की त्रैमासिक चुनाव प्रक्रिया रविवार को संपन्न हो गई। चुनाव में सिद्धार्थ गोस्वामी को अध्यक्ष व कुलदीप चौधरी को सचिव चुना गया।
कोटद्वार में एक वैडिंग प्वाइंट में रमेश नेगी की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें कुलदीप गुसाईं व सुनील को उपाध्यक्ष, डीएस असवाल को संयुक्त सचिव, सुरेंद्र सिंह गुसाई को संगठन सचिव, हरजीवा सिंह को कार्यालय सचिव, राकेश भंडारी को लेखा परीक्षक, राहुल नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। रोहित वर्मा, सविता कोटनाला, भरत सिंह बिष्ट व पंकज नेगी सहायक सचिव चुने गए। वीरेंद्र सिंह रावत को संरक्षक चुना गया, जबकि विक्रम सिंह, भरत सिंह, दलवीर सिंह, मदन सिंह असवाल, भीम व रमेश नेगी को बतौर सदस्य कार्यकारिणी में शामिल किया गया। कुलदीप चौधरी, सिद्धार्थ गोस्वामी, विक्रम सिंह रावत, कुलदीप गुसाईं, रोहित वर्मा व सुरेंद्र गुसाईं प्रांतीय डेलीगेट के लिए चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *