सिद्धार्थ ने किया फीफा कोर्स, बने कोच एजुकेटर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भारत सरकार के शिक्षा तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन तथा भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से फीफा के फुटबॉल फार स्कूल उपक्रम के अंतर्गत छह दिवसीय ट्रेन द ट्रेनर शिविर उड़ीसा, बैंगलोर और पुणे में आयोजित किया गया। जिसमें कोटद्वार निवासी सिद्धार्थ ने प्रतिभाग किया। वह कोच एजुकेटर बने हैं।
शिविर में घमंडपुर कोटद्वार निवासी सिद्धार्थ रावत ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने फुटबाल की बारीकियों को सीखा और अब वे कोटद्वार के फुटबाल खिलाड़ियों को तराशने का कार्य करेंगे। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सुनील रावत ने सिद्धार्थ को बधाई प्रेषित करते हुए बताया कि इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से देश में फुटबाल को लोकप्रिय बनाने के लिए बच्चों व युवाओं तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है । इसी क्रम में शिविर का आयोजन किया गया। बताया कि शिविर में फीफा प्रशिक्षक इटली के अल्बर्टो जेकोमिनी और मेल्विन मेंडी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *