सिद्धपीठ देवराड़ा मंदिर को नंदादेवी राजजात पड़ाव से जोड़ा जाएं

Spread the love

चमोली : वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली नन्दादेवी राजजात के पड़ाव मार्ग के मानचित्र में सिद्ध पीठ देवराड़ा मंदिर को जोड़ने की मांग की गई है। नन्दादेवी राज राजेश्वरी सिद्ध पीठ देवराड़ा थराली के अध्यक्ष भुवन चन्द्र हटवाल ने जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन भेजा है। हटवाल ने कहा कि राज राजेश्वरीनन्दादेवी बधाण की डोली मां नन्दा की लोकजात की वापसी के समय होमकुंड से वापसी के बाद सिद्ध पीठ देवराड़ा मंदिर में विराजमान होती है। यह स्थान मां नन्दादेवी राज राजेश्वरी का पवित्र और सिद्ध पीठ है। इस सिद्ध पीठ को नन्दादेवी राजजात 2026 के पड़ाव स्थल और मानचित्र से जोड़ा जाय। यह मांग जनता की आस्था और भावना से भी जुड़ी है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *