शराब की दुकान पर लगाई सील से छेड़छाड़

Spread the love

चमोली। ग्वालदम में अंग्रेजी शराब की दुकान पर प्रशासन द्वारा लगाई गई सील के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है । जिला आबकारी अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके द्वारा उक्त मामले में अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी गई है। कहा कि जिलाधिकारी के स्तर से ही मामले में कार्यवाही की जाएगी। पिछले कुछ दिनों से ग्वालदम के स्थानीय लोग ग्वालदम मे शराब की दुकान बंद होने के बाबजूद भी महंगे दामों पर शराब बेचे जाने की शिकायत कर रहे थे। बाद मे थराली के जेष्ठ प्रमुख एवं ग्वालदम निवासी महावीर शाह ने अपने फेसबुक एकाउंट पर ग्वालदम स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान की सील के साथ छेड़खानी की फ़ोटो भी पोस्ट की थी। चमोली जिले कि आबकारी अधिकारी दीपाली शाह ने बताया कि सोशियल मीडिया के माध्यम से उनके पास सूचना मिली कि ग्वालदम स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान की सील के साथ छेड़खानी हुई है। जिस पर उन्होंने आबकारी इंसपेक्टर रवि डिमरी को मौके पर भेजा। आबकारी इंस्पेक्टर ने थाना प्रभारी थराली धवज्वीर पंवार के साथ निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट में सील के साथ ही दुकान मे रखे गए स्टॉक के साथ भी छेड़खानी करने करने का उल्लेख किया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी चमोली को भेज दी है। जिस पर जिलाधिकारी ने ठेका संचालक से स्पष्टीकरण मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *