पूर्णागिरि में पेड़ों के कटान को चलाया हस्ताक्षर अभियान

Spread the love

चम्पावत। मां पूर्णागिरि धाम में वन विभाग ने खतरों का सबब बने पेड़ों के छपान के बाद कटान के लिए मंदिर समिति और स्थानीय व्यापारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। ताकि कटान के वक्त नुकसान का जिम्मेदारी वन विभाग की न हो।
वन विभाग के बीट अधिकारी त्रिलोक चंद्र जोशी ने बताया कि शनिवार को मंदिर समिति और स्थानीय व्यापारियों से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए। बताया वन विभाग ने बीते दिनों पूर्णागिरि में खतरों का सबब बने पेड़ों का छपान कराया था। जिसके बाद इन पेड़ों का कटान किया जाना है। बीट अधिकारी ने बताया कि पूर्णागिरि में कूड़ा डालते हुए पीलीभीत, हाल निवासी पूर्णागिरि सतीश कश्यप पुत्र राजाराम कश्यप को पकड़ा है। जिस पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। यहां मंदिर समिति उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सूरज पांडेय, प्रकाश उप्रेती, सुरेश चंद, दयानंद पांडेय, राकेश पांडेय, राजेंद्र पांडेय, चौकीदार भरत सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *