सिख समुदाय ने निकाली शहर में झांकी

Spread the love

गुरुनानक देव की जयंति पर निकाली गई शोभा यात्रा
जयन्त प्रतिनिधि।
श्री गुरुनानक देव की जयंती के अवसर पर सिख समुदाय की ओर से शहर के मुख्य मार्गों में बैंड बाजों के साथ धूमधाम शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने भजन कीर्तन के साथ समाज के कल्याण की कामना की।
शनिवार सुबह के नजीबाबाद रोड, झंडाचौक,बदरीनाथ मार्ग व पटेल मार्ग में शोभा यात्रा निकाली गई। फूलों से सजी श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। छोटे पंच प्यारे और घोड़ों में सवार पंच प्यारों ने शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। गुरु ग्रंथ साहिब के रथ के आगे पानी की बौछार की गई। महिलाओं और युवतियों ने सड़क पर झाडू़ लगाकर रथ के लिए रास्ता बनाया। श्री गुरु नानक देव की झांकी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भजन कीर्तन करते हुए शोभायात्रा में नगर का भ्रमण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *