सिलयारा-नव जीवन आश्रम सड़क विवाद को लेकर बैठक की

Spread the love

नई टिहरी। सिलयारा-नव जीवन आश्रम मोटर मार्ग के विवाद को हल करने को लेकर एसडीएम केएन गोस्वामी की अध्यक्षता में सिलयारा के सामुदायिक स्थल में सम्बंधित विभागों व ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें आपदा की दृष्टि से प्रभावित सिलयारा गांव के ऊपर सड़क निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया। बैठक में ग्रामीणों ने पूर्व में किये गए एलाइनमेंट को बदलकर अन्यत्र सड़क निर्मित करने की मांग रखी। ग्रामीण छविराम जोशी, सच्चिदानंद जोशी व महिलाओं ने कहा कि वर्ष 1989 से ग्रामीण लगातार आपदा की मार झेल रहे हैं। जिस कारण गांव से कई परिवार पलायन कर चुके हैं। इसके साथ ही सड़क की जद में ग्रामीणों के रोपित व संरक्षित बांज के हजारों पेड़ आ रहे हैं। पेयजल स्रोत भी प्रभावित हो रहा है। कहा कि जिस जगह सड़क का निर्माण हो रहा है वह सेंसिटिव जोन है। जिसके ऊपर चौड़ी दरार पड़ी है।स ड़क निर्माण होने से गाँव को गंभीर खतरा पैदा हो जाएगा।
ग्रामीणों ने अन्यत्र साइड बदलकर सड़क निर्माण की मांग की। गौरतलब है कि सिलयारा से नवजीवन आश्रम के लिए 3 कि मी सड़क स्वीत है। जो कि ठीक गाँव के ऊपर से गुजरेगी। लेकिन ग्रामीण आपदा रोकने व जल, जंगल जमीन को बचाने के लिए उक्त स्थान से सड़क ले जाने का विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने पूर्व में सिलयारा में डीएम से मिलकर एलाइनमेंट बदलने की मांग की। डीएम ने एसडीएम घनसाली को ग्रामीणों, लोनिवि व वन विभाग की संयुक्त बैठक कर मामले को सुलझाने के निर्देश के तहत बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में एसडीएम ने गाँव के ऊपर के क्षेत्र का जियोलाजिकल सर्वे कराने एवं वैकल्पिक साईड तलाशने के लोनिवि को निर्देश दिए। इसके साथ ही टीम ने प्रस्तावित साईड का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर लोनिवि के ईई जगदीश खाती, तहसीलदार एलएस नेगी, वन विभाग की एसडीओ राखी जुयाल, रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान, बीडीओ शतीश बडोनी व ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *