सादगी से मनाई भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती

Spread the love

नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती कोविड-19 संक्रमण के चलते सादगी के साथ मनाई गई। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय पंत के चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। नगर के जवाहरनगर वार्ड नंबर 3 स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में पंत जंयती आयोजन मनाया गया। आयोजन समिति के संयोजक संजय अरोड़ा, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, भाजपा नेता अरुण प्रकाश, राजकुमार सेतिया, इस्तकार अंसारी, नफीस खांन, प्रेमनाथ पडित, विनोद श्रीवास्तव, बॉबी संभल, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *