पंजीकरण और नवीनीकरण की शर्तों को करें सरल

Spread the love

-लोनिवि मंत्री से मिला ठेकेदारों का प्रतिनिधिमंडल
जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : हिमालयन संविदाकार ठेकेदार समिति का एक प्रतिनिधिमंडल विभिन्न मांगों के संबंध में प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से मिला। लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत के नेतृत्व में गुरुवार को हिमालयन संविदाकार ठेकेदार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत ठेकेदारों के पंजीकरण और नवीनीकरण की शर्तें अत्यंत जटिल कर दी गई हैं, जिसके कारण पर्वतीय क्षेत्रों के ठेकेदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज को अवगत कराया कि पंजीकरण और नवीनीकरण की कठिन एवं जटिल शर्तों के चलते पर्वतीय क्षेत्र के ठेकेदारों के आगे रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। इसलिए पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्व की भांति किया जाए। लोक निर्माण मंत्री महाराज ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि वह व्यक्तिगत रूप से भी उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के सरलीकरण का मामला हो या फिर बड़ी निविदाओं को छोटा करने वह हमेशा इसके पक्षधर रहे हैं। इसलिए सभी लोग धैर्य रखें। निश्चित रूप से आपकी समस्याओं का समाधान अवश्य निकलेगा। प्रतिनिधिमंडल में ठेकेदार सन्तन सिंह, राकेश गौड़, दीपक जुयाल, उपेंद्र भट्ट, शंकर भंडारी, नरेंद्र डंडरियाल, आलोक नेगी, पूरण सिंह, प्रदीप असवाल, नरेन्द्र भंडारी, हेमचंद देवरानी, दिगंबर सिंह रावत, मनोज रावत, गणेश आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *