जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं, भाईयों ने बहनों को तरह-तरह के उपहार दिए।
गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। सुबह से ही बहनों में भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए उत्साह बना हुआ था। रक्षाबंधन को लेकर बच्चे सबसे अधिक उत्साहित नजर आए। इस दौरान बाजार में भी काफी भीड़ उमड़ी हुई थी। लोगों ने अपनी बहनों के लिए तरह-तरह के उपहार खरीदे। सबसे अधिक भीड़ मिष्ठानों की दुकान में लगी हुई थी। रक्षाबंधन को लेकर दुकानों में तरह-तरह के मिष्ठान बनाए गए थे।
गेप्स ने मनाया रक्षाबंधन
गेप्स संस्था के उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी की अध्यक्षता में शिवपुर कोटद्वार में रक्षाबंधन धूमधाम के साथ मनाया गया। मनमोहन काला ने कहा कि गेप्स पूर्व के वर्षों में भी रक्षाबंधन का त्योहार मनाते आया है। श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला रक्षाबंधन पर्व का अपना एक सामाजिक महत्व है, जो समाज में सद्भाव एवम् सामंजस्य को बनाए रखने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। इस पर्व पर जहां एक तरफ बहिने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके अच्छे स्वास्थ्य एवम समृद्धि की कामना करते है, तो वहीं दूसरी तरफ भाई भी अपनी बहिनों की रक्षा के लिए हर पल तत्पर मिलते हैं। इस मौके पर संस्था के संस्थापक राम भरोसा कंडवाल, जगत सिंह नेगी, मीनाक्षी बड़थ्वाल, एनएस नेगी, आर के ममगाईं, एस पी डोबरियाल, मीनाक्षी बडथ्वाल, नीरजा गौड़, रेखा ध्यानी, सीएम बडथ्वाल आदि मौजूद रहे।