बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : रक्षाबंधन का त्यौहार शहर में धूमधाम से मनाया गया। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाईयों की कलाईयों पर राखी बांध रक्षा का संकल्प लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूरे विधि विधान के साथ रक्षाबंधन का पर्व
मनाया गया। रक्षाबंधन पर्व का बहनों को लंबे समय से इंतजार रहता है।
गुरुवार को शहर में पूरे विधि विधान के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। बहनों ने अपनी भाई की कलाई पर बांधने के लिए रक्षा सूत्र एक दिन पहले से ही खरीद लिया था। वहीं राखी भाई-बहन के प्यार को
दर्शाने वाला त्योहार माना जाता है। इसमें बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, जिसके बदले भाई अपनी बहन की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेता है। वर्तमान में कई तरह की राखियों से बाजार सजा हुआ है,
जिसमें छोटे से लेकर बड़े तथा सजावट के साथ कई सजावटी राखियां मिल रही हैं। जो महिलाओं और युवतियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था।

धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन पर्व
श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बहिनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। जबकि भाइयों ने बहिनों की रक्षा का
वचन देकर उन्हें उपहार भेंट किए। घरों में इस मौके पर विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए व मिठाई बांटी गई। गढ़वाल विवि में धरने पर बैठे छात्रों को विवि की छात्राओं ने राखी बांधकर उनकी मांगें पूरी होने
की कामना की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *