दुर्गाधार चोपता में बहनों ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी

Spread the love

रुद्रप्रयाग। तल्ला नागपुर क्षेत्र की पुलिस चौकी दुर्गाधार चोपता में क्षेत्र की बहनों द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दी गई। साथ ही मिठाई खिलाते हुए जनकल्याण संदेश देते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। महिला सहायता समूह की अध्यक्ष दुर्गा करासी के नेतृत्व में क्षेत्र की सभी बहनों ने पुलिस भाइयों को राखी बांधी। दुर्गा करासी ने कहा कि जब से तल्ला नागपुर क्षेत्र में पुलिस चौकी खुली है तब से शांति व्यवस्था चाक चौबन्द है। पुलिस कर्मी क्षेत्र और उनकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तैनात हैं। होली, दीपावली, रक्षाबंधन आदि पर्व पर भी अपने परिजनों से दूर रहते हुए भी समाज और प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। पुलिस ने सभी बहनों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा यदि रात दिन किसी को भी कोई समस्या हो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। इस मौके पर कांस्टेबल अनिल कुमार, सुधीर नेगी, पंकज राणा, होमगार्ड विनोद कुमोला, ओमप्रकाश, दयाल लाल, प्रियंका देवी, मीना देवी, शशि देवी, गीता देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *