सीता का हुआ स्वयंवर, जयकारों से गूंजा पंडाल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नयारघाटी सतपुली में रामलीला का मंचन के तीसरे दिन सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान सतपुली जगदम्बा डंगवाल रहे।
तृतीय दिवस की लीला का शुभांरभ राजकीय कन्या हाईस्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आरती से हुआ। लीला ताड़का बध से शुरु हुई जिसके बाद सीता स्वयंवर में देश विदेश के राजाओं ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। जिसके बाद रावण बाणासुर संवाद को दर्शकों ने खूब सराहा। अंत में प्रभु श्री राम ने शिव धनुष का चिल्ला चढ़ाकर सीता माता से स्वयंवर के किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष मनीष रौतेला, प्रबंधक जयदीप नेगी, निर्देशक सुनील डंडरियाल, होशियार सिंह, बालेश्वर चौधरी, गंगा सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह रावत, लोकेश वर्मा, मीना लिंगवाल, इंदु जुयाल, मुन्नी देवी, सत्यनारायण वेदी, डब्बल मियां आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *