कुलसारी में पुल निर्माण का स्थलीय चयन किया

Spread the love

चमोली। पिंडर नदी पर कुलसारी में प्रस्तावित मोटर पुल के निर्माण हेतु क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा के नेतृत्व में विश्व बैंक की एक टीम ने लोनिवि थराली के अधिकारियों के साथ स्थान के चयन का स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक ने अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए है। कुलसारी से सुनाऊ के बीच पिंडर नदी पर मोटर पुल के निर्माण की ग्रामीण मांग करते आ रहे है। विधायक भूपाल राम टम्टा ने ग्रामीणों को आश्वासन अब विश्व बैंक एवं लोनिवि के अधिकारियों ने बनने वाले पुल का स्थलीय निरीक्षण किया है। इस मौके पर भाजपा थराली के मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी,जिला पंचायत सदस्य सुना वार्ड देवी जोशी,महिपाल सिंह भंडारी, नैन सिंह खत्री,भगत सिंह, सदानन्द पुरोहित लोनिवि थराली के सहायक अभियंता गौरव वर्मा, अवर अभियंता प्रीति सैनी, वर्ल्ड बैंक के सहायक अभियंता विपिन तोमर के साथ ही राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *