सत्ता में बैठकर जनता का शोषण कर रही भाजपा सरकार: हिंदवाण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण ने भाजपा के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल को लगभग सवा छह साल का समय हो गया है, लेकिन बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। भाजपा के नेता सत्ता में बैठकर जनता का शोषण कर रहे हैं।
लैंसडौन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य ठप हो गये हैं। आपदा से पर्वतीय क्षेत्रों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सडकें टूट गई हैं। सिचाई की नहरें भी रेत, मिट्टी से भर चुकी है। किसानों के खेत- खलिहान बह चुके हैं, लेकिन प्रदेश सरकार आंखें मूंदे मूकदर्शक बनी हुई हैं। रिखणीखाल ब्लाक के झर्त में एक महिला को बाघ द्वारा निवाला बनाए जाने पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए है, जिससे आए दिन ग्रामीण बाघ का निवाला बन रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *