पेशी के बाद सांकेतिक धरने पर बैठा गैरसैंण राजधानी समर्थक

Spread the love

चमोली। गैरसैंण में पेशी के बाद स्थाई राजधानी गैरसैंण समर्थक प्रवीण सिंह गुरुवार को रामलीला मैदान में सांकेतिक धरने पर बैठ गए। प्रवीण सिंह ने बताया कि अब उन्हें 5 अक्तूबर को कोर्ट में पेश होना है। बताते चले कि प्रवीन सिंह सहित 40 अन्य गैरसैंण राजधानी समर्थकों पर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। जिनमें सभी आंदोलनकारियों की जमानत हो चुकी है जबकि प्रवीण सिंह ने कई सम्मन के बाद गत 14 सितंबर को गैरसैंण न्यायालय में अपनी उपस्थिति दी थी तथा कोर्ट से जमानत न लेने के कारण उन्हें पुरसाडी जेल भेज दिया था। प्रवीण ने जेल में ही भूख हडताल प्रारंभ कर दी वहां उनकी सेहत खराब होने के कारण उन्हें जिचि गोपेश्वर में भर्ती कराया गया। लेकिन उन्होंने अनशन नहीं तोड़ा गत दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के गैरसैंण को प्रदेश की स्थाई राजधानी बनने के आश्वासन उपरांत प्रवीण सिंह ने अपना अनशन समाप्त किया था व 27 सितंबर को उनकी पुन:कोर्ट में पेशी के बाद उन्होंने जमानत ले ली। प्रवीण सिंह का कहना है कि गत 21 वर्षों में जहां इस छोटे राज्य कायाकल्प हो जाना चाहिए था वहीं वह अभी तक प्रदेश को स्थाई राजधानी तक नहीं दे पायी है। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष केएस बिष्ट ने कहा कि वह स्थाई राजधानी समर्थकों की कोर्ट में मुफ्त पैरवी कर रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महा सचिव हरि कृष्ण भट्, वीरेन्द्र मिंगवाल, अक्षत भट्ट, पहाड़ी पार्टी के हरीश रावत, स्थाई राजधानी संघर्ष समिति अध्यक्ष नाराण सिंह बिष्ट, सरोज शाह, कृष्णा नेगी व काशी देवी सहित आदि आंदोलकारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *