महिला डॉक्टर से अभद्रता करने पर छह गिरफ्तार

Spread the love

पिथौरागढ़। धारचूला उपजिला अस्पताल में तैनात एक महिला चिकित्सक से अभद्रता का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक डॉ. चन्दना बनग्याल ने बीते रात सूचना दी कि कुछ लोग अस्पताल में आकर उनके साथ अभद्रता कर रहे हैं। उन्हें गलत तरीके से छू रहे हैं। साथ ही उपचार में भी बाधा डाल रहे हैं। विरोध करने पर उनके खिलाफ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया जा रहा रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने गणेश सिंह मार्छाल, दीपक सिंह रौकली, प्रशान्त, धर्म सिंह मार्छाल, मीरा व धीरावती को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त के खिलाफ बीएनएस की धारा 191 (2), 221, 74 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। टीम में एसआई मेघा शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *