श्रीनगर गढ़वाल : विकासखंड कीर्तिनगर में क्षेत्र पंचायत की विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को मनोनीत किया गया है। विकासखंड में विभिन्न कार्यों को संपादित कराने के लिए प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख को सभापति मनोनीत करके छ: समितियों की घोषणा भी की गई है।
कीर्तिनगर ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख अचला खंडेवाल की अध्यक्षता में छ: समितियों का गठन कर घोषणा की गई। नियोजन समिति में ब्लॉक प्रमुख कीर्तिनगर अचला खंडेवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रानीहाट मनोज जोशी, सुरेंद्र जायड़ा, बीना देवी, बबीता देवी, सरोजनी देवी को सदस्य बनाया गया, जबकि प्रशासनिक समिति में ब्लॉक प्रमुख अचला खंडेवाल, सुमन नौटियाल, मुकेश सिंह, अवतार सिंह, अनीता देवी, आरती, निर्माण समिति में मनोज जोशी, सुशील चंद मैठाणी, अनीता देवी, अजंली देवी, मकान लाल, विजय मोहन, कुसुम देवी, शिक्षा समिति में सुरेंद्र सिंह जयाड़ा, चंद्रमोहन, भारती रावत, भारती राणा, जगत सिंह, उमिता, रामस्वरूप, स्वास्थ्य एवं कल्याण में स्नेहलता शाह, संजय, अनीता, लखपत सिंह, भावना पंवार, मंजू देवी, नीलम, जल प्रबंधन में मनोज कुमार लखेडा, सुरेश कुमार, कुसुम, जगत रावत, आशा देवी, रूकमणी, अमला, सुरेश कुमार को सदस्य नियुक्त किया गया। (एजेंसी)