नई टिहरी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संशोधित कार्यक्रम घोषित होते हुए पंचस्थानी चुनावालय भी एक्टिव मोड में आ गया है। जिले के 9 ब्लॉक में ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों का जनता से चुनाव होगा। जबकि ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए निर्वाचित सदस्य चुनाव करेंगे। जिले की 1049 ग्राम पंचायतों में चुनाव के लिए 1301 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जहां 6 लाख 5 हजार 841 मतदाता वोट करेंगे। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। अब चुनाव का नया शेड्यूल जारी हुआ है। जिले के भिलंगना, प्रतापनगर, थौलधार, जाखणीधार और जौनपुर ब्लॉक में पहले चरण में 24 जुलाई और देवप्रयाग, कीर्तिनगर, नरेंद्रनगर और चंबा में 28 जुलाई को द्वितीय चरण में वोटिंग होगी। भिलंगना ब्लॉक में 186 ग्राम पंचायतों में 189 मतदान केंद्र और 235 मतदेय स्थल बनाए हैं। जहां 54615 महिला, 58049 कुल 112664 मतदाता दर्ज हैं। इसी तरह चंबा ब्लॉक में 104 ग्राम पंचायतों में 110 मतदान केंद्र व 134 मतदेय स्थलों पर 30649 महिला, 32940 पुरुष कुल 63489 मतदाता, देवप्रयाग ब्लॉक में 105 ग्राम पंचायतों में 112 मतदान केंद्र व 112 मतदेय स्थलों पर 29462 महिला, 32340 पुरूष कुल 61802 मतदाता, जाखणीधार ब्लॉक में 92 ग्राम पंचायतों में 110 मतदान केंद्र व 126 मतदेय स्थलों पर 29642 महिला, 32144 पुरूष कुल 61786 मतदाता, जौनपुर ब्लॉक में 149 ग्राम पंचायतों में 150 मतदान केंद्र व 160 मतदेय स्थलों पर 31854 महिला, 34726 पुरूष कुल 66580 मतदाता, कीर्तिनगर ब्लॉक में 97 ग्राम पंचायतों में 97 मतदान केंद्र व 117 मतदेय स्थलों पर 26210 महिला, 27827 पुरूष, 7 थर्ड जेंडर कुल 54045 मतदाता, नरेंद्रनगर ब्लॉक में 120 ग्राम पंचायतों में 124 मतदान केंद्र व 143 मतदेय स्थलों पर 30604 पुरूष, 35029 महिला कुल 65633 मतदाता, प्रतापनगर ब्लॉक में 101 ग्राम पंचायतों में 116 मतदान केंद्र व 137 मतदेय स्थलों पर 32213 महिला, 33744 पुरुष कुल 65957 मतदाता और थौलधार ब्लॉक में 95 ग्राम पंचायतों में 98 मतदान केंद्र व 121 मतदेय स्थलों पर 26234 महिला, 27651 पुरूष कुल 53885 मतदाता दर्ज हैं। इस तरह जिले की 1049 ग्राम पंचायतों में 1106 मतदान केंद्र व 1301 मतदेय स्थल बनाए हैं। जिसमें प्रदेश निर्वाचन क्षेत्रों की कुल संख्या 7465 है। कुल 291483 महिला, 314351 पुरूष और 7 थर्ड जेंडर कुल 605841 मतदाता पंचायत चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करेंगे। -विजयदास