जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में हुई मोटर साइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने छ: नाबालिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह में भेजा गया।
इस संबंध में एक दिन पूर्व कोटद्वार निवासी पिंटू सिंह, मोहित सालार व राजेश कुशवाहा की ओर से पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कहा गया कि शहर में अलग-अलग स्थानों से उनकी मोटर साइकिल चोरी हो गई है। घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को तीनों घटनाओं में छ: नाबालिग नजर आए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि नाबालिगों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी, जिसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से मोटर साइकिल बरामद की। नाबालिगों ने पुलिस को बताया कि मौज-मस्ती व घूमने के लिए उन्होंने घटनाओं को अंजाम दिया। बताया कि वह मोटर साइकिल चोरी कर उन्हें क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में छिपाकर रखते थे और जब उन्हें घूमना होता था तो वह इन मोटर साइकिल का उपयोग करते थे।