भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की स्वागत रैली में गुब्बारे फटने से छह झुलसे

Spread the love

देहरादून। देहरादून में भाजयुमो की स्वागत रैली में स्प्रे की चिंगारी से गैस भरे गुब्बारों का गुच्छ फट गया। इससे भाजयुमो के नये प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला समेत छह कार्यकर्ता झुलस गए। किसी का चेहरा तो किसी के हाथ जुलस गए। कुछ के बाल भी जल गए। प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा बांयी तरफ से जला हुआ है। सभी को कोरोनेशन अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेजा गया।
बुधवार को भाजयुमो के नये प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के स्वागत में महानगर युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली निकाली जानी थी। सभी कार्यकर्ता सुभाष रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में एकत्र हुए। यहां अपराह्न करीब डेढ़ बजे प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत पहुंचे। उनके लिए खुली जीप सजी हुई थी। जीप के आगे गुब्बारों का गुच्छ बंधा हुआ था। पहले प्रदेश अध्यक्ष और उनके पीटे से महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला जीप पर चढ़े। इस बीच एक कार्यकर्ता कलर फुल स्प्रे लेकर गुब्बारों के पास पहुंचा, स्प्रे की चिंगारी से गुब्बारे फट गया। इससे प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला,ाषभपाल, नवीन कुमार, उत्कर्ष और समर गुप्ता झुलस गए। सभी को कोरोनेशन अस्पताल लाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष को कुछ देर अबजरवेशन में रखा
कोरोनेशन अस्पताल के ड़ दीपक गहतोड़ी ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ज्यादा झुलसे थे। उनका चेहरा तरफ से जला है। इसलिए उनको कुछ देर अबजरवेशन के रखने के बाद टुट्टी दी गई। गुरुवार को दोबारा दिखाने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *