देहरादून। नेहरू कॉलोनी और पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात नशा तस्करी के आरोप में छह आरोपी गिरफ्तार किए। आरोपियों से कुल छह किलो गांजा और महंगी शराब की 37 बोतलें बरामद हुई। शराब तस्करी में दिल्ली नंबर की कार भी सीज हुई। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पटेलनगर पुलिस ने सोमवार को निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से 4.794 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान किरन साहनी (25), रिंकू साहनी (22) और धर्मेंद्र साहनी (47) निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक स्थानीय तस्कर से यह गांजा खरीदकर लाए थे और इसे नशेड़ियों को महंगे दामों पर बेचने की फिराक में थे।सपेरा बस्ती से तीन तस्कर गिरफ्तारवहीं थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने सपेरा बस्ती में चेकिंग के दौरान तीन अन्य तस्करों को दबोचा। पुलिस ने सपेरा बस्ती (मोथरोवाला) निवासी विशाल (29) के पास से 653 ग्राम और जुगनू (30) के पास से 648 ग्राम गांजा बरामद किया। इसके अलावा संगम (28) को एक सफेद रंग की होंडा अमेज कार के साथ पकड़ा गया। जिसमें 37 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब लदी थी। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस नशा तस्करी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।
ढाबे में शराब पिलाने पर एक गिरफ्तार:
रिंग रोड स्थित ढाबे में सोमवार रात अवैध तरीके से लोगों शराब पिलाने के आरोप में रायपुर थाना पुलिस ने लक्ष्मण सिंह नेगी निवासी आदर्श कालोनी, रिंग रोड मूल निवासी कनोल, थाना नंदानगर जिला चमोली को गिरफ्तार किया।
प्रेमनगर में हुड़दंग चार गिरफ्तार:
प्रेमनगर थाना पुलिस ने बिधौली इलाके में सरेआम हुड़दंग करने के आरोप में हर्षित डेढ़ा निवासी भजनपुरा गढी मेंडु, थाना यमुना विहार नई दिल्ली, शौर्य सिंह निवासी एसएफ-2 लोनी थाना गाजियाबाद यूपी, अजय त्यागी निवासी शिवपुर प्रेमनगर और निर्मल गैरोला सुद्धोवाला प्रेमनगर को गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस देखकर भारत सिंह निवासी शास्त्रीनगर खाला, सीमाद्वार और नवीन उज्जैनवाल निवासी वाल्मीकि बस्ती, डालनवाला फरार हो गए।