छ: विद्यार्थियों का नवोदय में हुआ चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दुगड्डा ब्लक के पर्वतीय क्षेत्र के दूरस्थ विद्यालयों के छ: छात्र-छात्राओं का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए हुआ है।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय सकन्याणी की निधि, मंज्याड़ी की अंकिता, गौला मल्ला की कामिनी, बल्ली के छात्र रोहित, राप्रावि भैड़गांव का मोहम्मद अयान, पौखाल के प्रतीक कुमार शामिल हैं। उप शिक्षा अधिकारी दुगड्डा अमित कुमार चंद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में भी प्रतिभावान छात्र-छात्राएं हैं। सभी विद्यालयों के बच्चों को प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *