डंपर-कार की भिड़ंत में दो बच्चों समेत छह पर्यटक घायल

Spread the love

चमोली। औली से पर्यटकों को लेकर ज्योतिर्मठ आ रही एक कार की डंपर के साथ भिड़ंत हो गई। हादसे में दो बच्चों समेत छह पर्यटक घायल हो गए। कार सवार सभी लोग लखनऊ निवासी हैं। सभी पर्यटकों को ज्योतिर्मठ सीएचसी लाया गया जहां से चार लोगों को रेफर कर दिया गया। लखनऊ से औली घूमने आए पर्यटक अपनी कार से सोमवार दोपहर को औली से ज्योतिर्मठ की ओर आ रहे थे। दोपहर करीब सवा दो बजे वन विभाग कार्यालय जाने वाले रास्ते के पास सामने से आ रहे डंपर से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ पहुंचाया। सिर पर चोट के कारण चार लोगों को रेफर कर दिया गया। रेफर होने वालों में अयान (सात साल) पुत्र अखतर, शबान आलम (42), आयत (छह साल) और सना (34) शामिल हैं। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *