काउंसलिंग के लिए पहुंचे सोलह व्यायाम शिक्षक

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : एलटी तीस फीसदी पदोन्नति के लिए शुक्रवार को पौड़ी में व्यायाम शिक्षकों की काउंसलिंग का आयोजन किया गया। काउंसलिंग में मंडल के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। यह काउंसलिंग पदोन्नति के करीब सौ से अधिक पदों के लिए आयोजित की गई। हालांकि काउंसलिंग के लिए जितने शिक्षकों को बुलाया गया था उतने शिक्षक काउंसलिंग में नहीं पहुंच रहे हैं।
एडी माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल एसबी जोशी ने बताया कि मंडल सातों जनपदों से व्यायाम में कुल 24 शिक्षकों को बुलाया गया था। इसमें से काउंसलिंग में शुक्रवार को 16 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। जिसमें टिहरी जिले से 5, हरिद्वार से 3, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली जिलों से 2-2 शिक्षकों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया। देहरादून जिले से कोई शिक्षक नहीं था। इसी के साथ ही हिन्दी और अंग्रेजी विषय में पौड़ी जिले से एक-एक शिक्षक ही काउंसलिंग के पहुंचे थे। 23 सितंबर से गढ़वाल मंडल के शिक्षकों की काउंसलिंग की शुरुआत की गई थी। जिसमें कुल 233 शिक्षकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था, इसमें से 144 शिक्षक ही एलटी काउंसलिंग के लिए पहुंचे। अब इसी के अनुरूप एलटी संवर्ग में इन शिक्षकों की पदोन्नति होगी। हालांकि प्राथमिक शिक्षक संघ पहले ही यह मांग कर रहा है कि यदि पदोन्नति के लिए प्राइमरी हेड और जूनियर के सहायक नहीं आ रहे है तो प्राइमरी के सहायक शिक्षकों को भी मौका दिया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *