रुड़की में रसोई गैस में हल्की राहत

Spread the love

रुड़की। रुड़की में घरेलू रसोई गैस की सप्लाई में मामूली सुधार आया है। लेकिन कॉमर्शियल सिलेंडरों की कमी से कारोबारियों की मुश्किलें अब भी जारी हैं। इससे होटल, रेस्टोरेंट कारोबाजी परेशान हैं। दीपाली गैस एजेंसी के मैनेजर निशिकांत शर्मा ने बताया कि रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि रविवार को भी एक गाड़ी गैस सिलेंडरों की आई थी, सोमवार को भी सप्लाई पहुंची है। एजेंसी से हैंड टू हैंड बुकिंग के आधार पर उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिए जा रहे हैं। साथ ही होम डिलीवरी व्यवस्था भी नियमित रूप से संचालित की जा रही है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है और उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा। वहीं, छवि गैस एजेंसी के मैनेजर मनोज शर्मा ने भी बताया कि घरेलू रसोई गैस को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की किल्लत नहीं है। इससे आम लोगों की चिंता कुछ हद तक कम हुई है और घरों में रसोई व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। इसके विपरीत व्यावसायिक सिलेंडरों की कमी अब भी गंभीर बनी हुई है। शहर के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालक और अन्य खाद्य प्रतिष्ठान सिलेंडर न मिलने से भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि समय पर कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से उनके कामकाज पर सीधा असर पड़ रहा है। कई प्रतिष्ठानों को खाना पकाने और ग्राहकों की मांग पूरी करने में मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। स्थिति यह है कि कई खाद्य प्रतिष्ठान अब विकल्प के तौर पर भट्टियां बनवाने को मजबूर हो गए हैं, ताकि कारोबार पूरी तरह प्रभावित न हो। कारोबारियों का कहना है कि यदि व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई, तो इसका असर शहर के छोटे-बड़े खाद्य व्यवसायों पर और अधिक गहरा पड़ सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *