रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारियों ने निकाली न्याय सम्मान छाता रैली

Spread the love

हरिद्वार। रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारियों के सामूहिक संगठन लघु व्यापार एसोसिएशन ने देवपुरा चौराहे से नगर निगम तक न्याय सम्मान छाता रैली निकाली। नगर आयुक्त दयानन्द सरस्वती को अपनी पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। लघु व्यापारी नगर निगम प्रशासन द्वारा चिह्नित 15 वेंडिंग जोन में लघु व्यापारियों को समाहित करने और चित्रा सिनेमा के सामने रेलवे रोड से वर्ष 2010 के कुंभ में हटाए गए खोखा मार्केट को रेलवे रोड पर ही वेंडिंग जोन के रूप में स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को रैली निगम परिसर में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा वर्ष 2012 में नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम प्रशासन द्वारा 15 वेंडिंग जोन स्ट्रीट वेंडर्स को समाहित किए जाने के लिए चयनित किए जा चुके हैं। लेकिन नगर निगम की लापरवाही से लघु व्यापारियों को लाभ नहीं मिल रहा है। लघु व्यापार सेवा समिति के अध्यक्ष चोखे लाल ने कहा उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार चित्रा सिनेमा, रेलवे रोड के सभी लघु व्यापारियों को पुन: उन्हीं के स्थानों पर विकल्प के रूप में वेंडिंग जोन बनाया जाना न्याय संगत होगा। न्याय सम्मान छाता रैली में मंजुल तोमर, नीतीश अग्रवाल, राजकुमार एंथनी, प्रिंस साहू, आशीष गुप्ता, दिलीप उपाध्याय, हरपाल सिंह, राजेंद्र पाल, मनोज मंडल, मोहनलाल, राजकुमार तनेजा, यामीन अंसारी, खुशीराम, सरदार शीशपाल सिंह, लालचंद, भोला यादव, काशीराम ननकानी, अशोक कुमार चड्डा, विकास चंद्रा, सुरेश तनेजा, दीपक महारा, चंदन सिंह रावत, जय सिंह बिष्ट, तस्लीम अहमद, धर्मपाल कश्यप, चुन्नू चौधरी, भगवान दास, विकास कुमार, राजेन्द्र सिंह, आशा देवी, सुमन गुप्ता, कामिनी मिश्रा, सुमित्रा देवी, मंजू पाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *