लघु व्यापारियों ने जुलूस निकाल नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया

Spread the love

हरिद्वार। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर लघु व्यापारियों ने लघु व्यापार एसोसिशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में बिरला चौक से शहीद पार्क तक जुलूस निकालकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी लघु व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन पर उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली का उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड राज्य के सभी नगर निकायों में लघु व्यापारियों की शिकायत निवारण समितियां का गठन किए जाने की मांग को प्रमुखता से दोहराया। संजय चोपड़ा ने कहा राष्ट्रीय आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना का लाभ हरिद्वार नगर निगम प्रशासन की लापरवाही की वजह से नहीं मिल पा रहा है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लघु व्यापारियों की समस्या के निवारण के लिए उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार शिकायत निवारण समितियां का गठन किया जाना न्याय संगत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *