जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आमपड़ाव, लकड़ी पड़ाव सहित विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने घरों में लगे स्मार्ट मीटरों को न हटाए जाने पर आक्रोश जताया। कहा कि वे विगत 80 दिनों से तहसील परिसर में धरना दे रहे है। लेकिन, उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है।
पार्षद रीता देवी के नेतृत्व में आमपड़ाव, लकड़ी पड़ाव, ध्रुवपुर, कुभीचौड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग तहसील परिसर में एकत्र हुए व शासन-प्रशासन के साथ ही ऊर्जा निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। रीता देवी ने कहा कि ऊर्जा निगम के माध्यम से लोगों के घरों में जबरदस्ती स्मार्ट मीटरों को लगाया गया। कहा कि इन स्मार्ट मीटरों में खपत से ज्यादा बिल आ रहा है, जो कि गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कहा कि इससे पहले पुराने मीटरों पर खपत के अनुसार की बिल आ रहा था। कहा कि जिन घरों में स्मार्ट मीटर लगाए है, उन्हें हटाकर पुरानी व्यवस्था बनाई जाए। इस मौके पर विकास रावत, ललित पटवाल, मंगल सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह रावत, अमित प्रकाश, परमांनद, आशाराम, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।