जनता के हित में हटाए जाएं स्मार्ट मीटर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में ऊर्जा निगम के माध्यम से लगाए गए स्मार्ट मीटरों को हटाए जाने को लेकर क्षेत्रवासियों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। क्षेत्रवासियों ने ऊर्जा निगम से लोगो के घरों में लगाए गए स्मार्ट मीटरों को तत्काल हटाए जाने की मांग की है। कहा कि यदि विभाग स्मार्ट मीटरों को नहीं हटाएगा तो वे स्वंय ही हटाने के लिए बाध्य होगें।
सोमवार को पार्षद रीता देवी के नेतत्व में आमपड़ाव, लकड़ीपडाव, ध्रुवपुर, लालपानी सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग तहसील परिसर में एकत्रित हुए, जहां पर उन्होंनं शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समाज सेवी आशाराम ने कहा कि स्मार्ट मीटरों में तकनीकी खराबी के चलते खपत से ज्यादा बिल आ रहा है, जबकि पुराने विद्युत मीटरों में खपत के अनुसार की बिल आ रहा था, लेकिन विभाग ने अपने निजी फायदे के लिए पुराने मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगा दिए है। कहा कि वे विगत 49 दिनों से तहसील परिसर में स्मार्ट मीटरों को हटाने के लिए आंदोलन कर रहे है, लेकिन शासन प्रशासन उनके आंदोलन की अनदेखी कर रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इस मौके पर मदन सिंह नेगी, जीतू, सुरेंद्र सिंह, परमानंद, गीता देवी, महेश नेगी, सुनीता सजवाण, बबीता रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *