निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता में मुस्कान ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में हिंदी सप्ताह के अंतर्गत हिंदी विभाग के तत्वावधान में ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में दिव्यांशी देवरानी, काव्य प्रतियोगिता में पिंकी, निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान, स्लोगन प्रतियोगिता में फरहा अंजुम, पोस्टर प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
14 से 20 सितंबर तक भाषण, काव्य, निबंध, स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। विभाग प्रभारी डॉ. शोभा रावत ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में दिव्यांशी देवरानी बीएड प्रथम वर्ष, तृप्ति बीए चतुर्थ सेमेस्टर, जैसमिन बीए चतुर्थ सेमेस्टर, काव्य प्रतियोगिता में पिंकी बीए, सानिया बीए, शिवानी बीए, निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान बीए, शुभम सुयाल, रिया रावत, स्लोगन प्रतियोगिता में फरहा अंजुम, रविता कुकरेती एमए द्वितीय सेमेस्टर, काकिनी भारद्वाज बीए प्रथम वर्ष, पोस्टर प्रतियोगिता में बीए की छात्रा मुस्कान, विनीता रावत बीएसी, शिवानी बीए ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका में डॉ. जुनिश कुमार, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. मुकुल कुमार, डॉ. रोशनी असवाल, डॉ. प्रियंका अग्रवाल, डॉ. सोमेश ढौंडियाल, डॉ. वंदना चौहान, दया किशन जोशी, अंकेश चौहान, डॉ. प्रवीण जोशी, डॉ. अमित जायसवाल, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. देवेंद्र चौहान, डॉ. विनोद भंडारी, डॉ. संतोष कुमार ने निभाई। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय में इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन अति आवश्यक है, जिससे देश का युवा अपनी मातृभाषा के प्रति संवेदनशील होगा और महत्व को समझेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *