यूपीईएस के दीक्षांत समारोह में डिग्रियां पाकर खिले चेहरे

Spread the love

देहरादून। यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) के दीक्षांत समारोह में गुरुवार को डिग्रियां और मेडल पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल गए। पांच दिनों तक चले इस समारोह में सातों स्कूलों और यूपीईएस ऑनलाइन के स्नातक के 32 सौ से ज्यादा विद्याथियों को उपाधियां बांटी गई। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय ने पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ आचार्य बालकृष्ण और फैशन डिज़ाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट सुनील सेठी को उनके क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। यूपीईएस ने इस अवसर पर 107 मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। जिनमें 13 छात्रों को गोल्ड मेडल, 71 को सिल्वर मेडल और 23 को लेटर ऑफ एप्रिसिएशन से नवाजा गया। समारोह का सबसे प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल स्कूल ऑफ लॉ की छात्रा मैत्रयी दुबे (बीए एलएलबी ऑनर्स) को प्रदान किया गया। अन्य प्रमुख पुरस्कार विजेताओं में शशांक ध्यानी, आशी जैन, आकांक्षा किर्पाल, ऋतु महावर, संस्कृति द्विवेदी, शंभवी अग्रवाल और अ‌द्वैतेशा गुप्ता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त यूपीईएस ऑनलाइन के 10 मेधावी छात्रों को भी सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। समापन सत्र के दौरान वाइस चांसलर डॉ. राम शर्मा ने कहा कि यह बैच विश्वविद्यालय की शैक्षणिक यात्रा में विशेष स्थान रखता है, जिसने शिक्षा को नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ जोड़ा है। उन्होंने कहा कि यूपीईएस के स्नातक छात्र देश और समाज के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। स्कूलवार पुरस्कार स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंजीनियरिंग : 17 छात्र (2 गोल्ड, 7 सिल्वर, 8 लेटर) स्कूल ऑफ बिजनेस : 25 छात्र (2 गोल्ड, 21 सिल्वर, 2 लेटर) स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस : 20 छात्र (2 गोल्ड, 16 सिल्वर, 2 लेटर) स्कूल ऑफ डिज़ाइन : 11 छात्र (2 गोल्ड, 7 सिल्वर, 2 लेटर) स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज़ एंड टेक्नोलॉजी : 11 छात्र (2 गोल्ड, 6 सिल्वर, 3 लेटर) स्कूल ऑफ लॉ : 18 छात्र (2 गोल्ड, 12 सिल्वर, 4 लेटर) स्कूल ऑफ मॉडर्न मीडिया : 5 छात्र (1 गोल्ड, 2 सिल्वर, 2 लेटर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *